विस्तार इकाई सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र द्वारा किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 13, 2026

विस्तार इकाई सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र द्वारा किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  विस्तार इकाई सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र, फजलगंज,अमर उजाला प्रेस के निकट रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स के अध्यक्ष डॉ हरीश दीक्षित एवं सचिव डॉ पुष्पा यादव ने क्लब द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद अरविन्द यादव  थे। क्लब के अध्यक्ष डॉ हरीश दीक्षित ने मुख्य अतिथि  अरविन्द यादव  का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया क्लब सचिव डॉ पुष्पा यादव ने रोटरी का स्मृति चिन्ह प्रदान किया।


क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान "एक पेड़ माँ के नाम"पर आज एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे समाज मे जागरूकता फैले। कार्यक्रम निदेशक डॉ डी  यादव ने बताया कि आज उपस्थित हुए सभी सदस्यों ने अपनी माँ के नाम से एक एक पौधा  लगाया।

क्लब के चार्टर सचिव मयंक गहोई ने बताया कि  क्लब के सदस्यों को दो -दो पेड़ दिए गए ,जिसे वह अपने घर के आस पास भी लगाए तथा इसकी समुचित देख भाल भी करते रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉ भक्ति विजय शुक्ला, लक्ष्मी शुक्ला, लक्ष्य विजय शुक्ला, क्लब चार्टर सचिव मयंक गहोई, आयुषी गहोई, क्लब निवर्तमान अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, क्लब अध्यक्ष डॉ हरीश दीक्षित क्लब सचिव डॉ पुष्पा यादव, डॉ डी के यादव ,डॉ बी यन आचार्य तथा पूर्व पार्षद श्री अनिल बाजपेयी भुल्लड़ अंकित प्रजापति मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages