44 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी डॉ. सत्यनारायण
फतेहपुर, मो शमशाद । समाजसेवी एवं होम्योपैथिक चिकित्सक स्व0 डॉ. सत्यनारायण की 44 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को स्व0 डॉ. सत्यनारायण भारती विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल अरबपुर में जल संरक्षण, नशामुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 380 छात्र-छात्राओं को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए होम्योपैथिक औषधियां एवं फल वितरित किए गए। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के मार्गदर्शन में 16 से 22 जुलाई तक चल रहे भूजल सप्ताह के अंतर्गत इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया व डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आरोग्य भारती के पर्यावरण प्रमुख कानपुर प्रांत एवं इंडियन
![]() |
| बच्चों को जल संरक्षण व नशामुक्ति की शपथ दिलाते रेडक्रास चेयरमैन। |
रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, अनुज अभिनव श्रीवास्तव तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत त्रिपाठी ने स्वर्गीय डॉ. सत्यनारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए घरों में वाटर बेल लगाने, आरओ से निकलने वाले पानी का पुनः उपयोग करने तथा दूसरों को भी जल बचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इसके बाद विद्यार्थियों को तंबाकू एवं शराब के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर तथा शराब के सेवन से लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए युवाओं को इनसे दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक राजकुमार वर्मा, कमल कुमार सविता, उदयचंद पटेल, सुरेश कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment