अपना दल एस महिला मंच का हुआ विस्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 17, 2026

अपना दल एस महिला मंच का हुआ विस्तार

जिम्मेदारियों का ईमानदारी से करें निर्वहन: अनीता

फतेहपुर, मो शमशाद । अपना दल एस महिला मंच की समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय चित्रांश नगर में महिला मंच जिलाध्यक्ष कांति कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव महिला मंच अनीता पटेल एवं बनारस जनपद की जिला महासचिव कृष्णा पटेल उपस्थित रहीं। विशिष्ठ अतिथि जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे। बैठक में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। खागा विधानसभा की अध्यक्ष सपना पटेल व बिन्दकी विधानसभा निवासी कांति चैहान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। अजमतपुर निवासी प्रीती श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। रेल बाजार निवासी अर्चना द्विवेदी को सदर विधानसभा उपाध्यक्ष महिला मंच बनाया गया।

प्रदेश सचिव का माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी।

प्रदेश सचिव अनीता पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने का काम करें। महिला जिलाध्यक्ष कांति कुशवाहा को निर्देश दिए कि जो कमेटी अधूरी है उसको जल्द से जल्द पूरी कर लें। जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष का 2027 मिशन पूरा हो सके। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से पार्टी संगठन का विस्तार होगा। बैठक में प्रदेश सचिव शैलेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष बृजेश पाल, जिला उपाध्यक्ष प्रभात लोधी, सीता उमराव, सोनी श्रीवास्तव, सुमन सिंह मौर्य, सपना देवी, अर्चना दुबे, नीतू गौतम, प्रीति श्रीवास्तव, रेशमा देवी, शिवांश पटेल, दीपू पटेल, अभय सिंह पटेल, अमित कुमार श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, विनोद कुशवाहा, आलोक पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages