होम्योपैथिक दवा का वितरण कर नशे के प्रति किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 6, 2026

होम्योपैथिक दवा का वितरण कर नशे के प्रति किया जागरूक

230 बच्चों को मिली दवा, नशामुक्ति की दिलाई शपथ

फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि वितरण व नशामुक्ति जागरूकता अभियान त्रिलोकीपुर में चलाया। डॉ अनुराग ने प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर के 86, उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर के 99, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय त्रिलोकीपुर के 45 कुल 230 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता

बच्चों को दवा वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।

विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की। साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने के लिए बताया गया तत्पश्चात सभी बच्चों नशे की वस्तुएं तम्बाकू व अल्कोहल उत्पादों से होने वाले कुप्रभावों के बारे में बताया गया। डॉ अनुराग ने बताया कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर व अल्कोहल के सेवन से लीवर सिरोसिस जैसी गम्भीर समस्याएं उतपन्न होती हैं इसलिए हम सभी को नशे से दूर रहना है और अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया फिर सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचिका सिंह, सुनीता देवी, क्षमा तिवारी वार्डेन व प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages