पैलानी/बांदा, के एस दुबे । क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते केन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और तटीय क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पैलानी क्षेत्र में केन नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों की नजर लगातार नदी के बढ़ते पानी पर बनी हुई है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि
बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।यू साथ ही नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने और बच्चों को नदी के पास न जाने देने की अपील की गई है। आपदा प्रबंधन की टीमें भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोग पूरी तरह सतर्क हैं।


No comments:
Post a Comment