बबेरु मे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत कस्बे किया गया वृक्षारोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 12, 2026

बबेरु मे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत कस्बे किया गया वृक्षारोपण

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के अलग अलग जगहों मे रविवार को 'वन महोत्सव' के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी मुहिम देखी गई है। जहाँ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के आह्वान पर बबेरू में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया है। कस्बे के जन प्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और आम जनता ने मिलकर धरती को हरा-भरा करने का संकल्प लिया। जिसमे बबेरू कस्बे में वन महोत्सव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। जहाँ ओरन रोड मुक्तिधाम और अतर्रा रोड स्थित घसिला तालाब गौशाला मे नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता व बबेरू के पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे सहित सभासद आकाश चौरसिया, रामकृपाल मौर्या, शिवशंकर सोनी, रमेश


वर्मा, रोहित गुप्ता, संतोष वर्मा, चच्चू वर्मा  संतोष कुशवाहा के के महंत सहित अन्य लोगो के साथ मिलकर 'एक पेड़ अपनी माँ के नाम' रोपित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील किया है। वही बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में भी गुरुजनों और अधिकारियों ने कमान संभाली, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. श्याम मनोहर राव,भाजपा नेता अजय पटेल और नायब तहसीलदार मनोहर सिंह शिक्षक राजेश तिवारी, लिपिक दिनेश सविता, शिवप्रसाद धुरिया, सुधीर दत्त और राम लखन धुरिया सहित पूरे स्टाफ के साथ मिलकर 'माँ के नाम' पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया इसी तरह सुरक्षा के रखवालों ने भी इस हरियाली अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बबेरू कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने छायादार और फलदार वृक्ष लगाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय द्विवेदी ने कोतवाली परिसर की खाली पड़ी जमीनों पर वृक्षारोपण करते हुए क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने का पुरजोर आवाहन किया। इसके साथ ही भाजपा के सह-मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता 'लल्ला' के संयोजन में प्रताप उपवन बबेरू में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। जहाँ भाजपा जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आम, अमरूद जैसी प्रजातियों के फलदार और छायादार वृक्षों का पौधा रोपण किया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages