जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 12, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण

न्यायाधीशों व अधिकारियों ने लगाए पौधे

बांदा, के एस दुबे । पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती अल्पना ने की। कार्यक्रम के दौरान आम, आंवला, कटहल, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करना है।


इस अवसर पर प्रथम अपर जिला जज प्रवीण कुमार सिंह, प्रथम विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) डॉ. विकास श्रीवास्तव, अपर जिला जज (एफटीसी) श्रीपाल सिंह, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रफुल्ल कुमार चौधरी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) (त्वरित) श्रीमती अर्पिता सिंह, एसीजेएम (रेलवे) दिव्यकांत सिंह राठौर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (त्वरित) पवन सिंह तोमर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुनि कुमार तथा ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी आलोक कुमार वर्मा सहित अनेक न्यायिक अधिकारियों ने पौधे लगाए। कार्यक्रम में जिला वन अधिकारी पंकज कुमार शुक्ला, डीएफओ राशिद अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages