बाँदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा जारी की गई वरीयता सूची 2026 में संस्कृत विभाग, अतर्रा पी.जी. कॉलेज अतर्रा बांदा की अर्चना देवी ने एम.ए.संस्कृत चतुर्थ सेमेस्टर में 81.61 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय के गौरव को बढ़ाया है। अर्चना देवी को दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा ।अर्चना चित्रकूट की रहने वाली गरीब तबके की छात्रा है। साथ ही विश्वविद्यालय की वरीयता सूची 2026 में कमासिन की रहने वाली शीलू देवी ने भी एम.ए.संस्कृत चतुर्थ सेमेस्टर में 80.18 प्रतिशत अंक
प्राप्त कर विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।दोनों ही छात्राएं गरीब परिवार से संबंध रखती हैं दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु एवं माता-पिता को दिया है। दोनों छात्राएं नेट उत्तीर्ण कर प्रोफेसर बनना चाहती हैं।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पी.के.विश्वकर्मा, संस्कृत विभाग की अध्यक्ष, प्रोफेसर नमिता अग्रवाल एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार शर्मा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.सुनील कुमार मिश्रा ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दी।


No comments:
Post a Comment