सड़क पर कीचड़ और गड्ढों से ग्रामीण परेशान
बांदा, के एस दुबे । सदर तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग में स्थित प्रसिद्ध झण्डा देवी मंदिर का मुख्य मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मंदिर परिसर के पास का प्रवेश मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। राहगीर हो रहे चोटिल, दोपहिया वाहन सवारों के लिए बना मुसीबत स्थानीय निवासियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त
करते हुए बताया कि बारिश के मौसम में इस मार्ग की स्थिति और भी ज्यादा जानलेवा हो जाती है। हालत यह है कि फिसल रहे हैं वाहनरू सड़क पर फैले कीचड़ के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को परेशानीरू स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को पैदल निकलने के लिए भी सुरक्षित जगह नहीं बची है। ग्रामीणों का कहना है कि झण्डा देवी मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का एक प्रमुख और बड़ा केंद्र है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इसके बावजूद मंदिर के मुख्य मार्ग की इस तरह उपेक्षा समझ से परे है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि इस जनसमस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए। उन्होंने मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत और सड़क निर्माण कराने का आग्रह किया है ताकि लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके।


No comments:
Post a Comment