बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर जनपद में समाजवादियों द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत लोकसभा प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में सपाई जिला अस्पताल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर अपने नेता की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा ने रक्तदान करने के बाद कहा, हमारे खून का एक-एक कतरा
अखिलेश भैया और उनकी जनसेवा की नीतियों के लिए न्योछावर है।रक्तदान कार्यक्रम के पश्चात सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बांदा विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव के फार्म हाउस पर एकत्रित हुए। यहां अखिलेश यादव के यशस्वी जीवन की कामना करते हुए पौधरोपण किया गया। सपाइयों ने संकल्प लिया कि वे न सिर्फ इस पौधे को सुरक्षित रखेंगे, बल्कि इसे बड़ा होने तक पूरा संरक्षण देंगे। उपस्थित सभी नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे अखिलेश यादव को जनसेवा के लिए निरंतर शक्ति और दीर्घायु प्रदान करें।
इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा, ओम नारायण त्रिपाठी श्विदितश्, आमिर खान मन्नी, राजन चंदेल, प्रियांशु गुप्ता, अबरार फारूकी, प्रदीप परिहार ‘बौवा’, निलेश श्रीवास्तव, अर्जुन यादव, रईस, मुमताज अली, श्रीकांत यादव, इमरान अली, अशोक गौर, लालमन यादव, राजेश शिवहरे, पंकज यादव, रहीस खान, इरफान खान, मन्नी कश्यप, निलेश श्रीवास, अशोक सिंह गौर और मुश्ताक अहमद सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment