बीमारियों से बचाव हेतु बांटी होम्योपैथिक दवाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2026

बीमारियों से बचाव हेतु बांटी होम्योपैथिक दवाई

भोजन से पहले व शौच जाने के बाद हाथ धुलने का दिया सुझाव

फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि वितरण अभियान पुनः पनी में चलाया।

बच्चों को होम्योपैथिक दवा वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।

डॉ अनुराग ने प्राथमिक विद्यालय पनी द्वितीय के 38, प्राथमिक विद्यालय पनी प्रथम के 42 कुल 80 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की। साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने के लिए बताया गया। इस अवसर पर बीओ जिलेदार सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रांगदा सिंह, मेराज बानो व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages