लो वोल्टेज और बिजली संकट पर गरजे जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 31, 2026

लो वोल्टेज और बिजली संकट पर गरजे जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल

अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

बांदा, के एस दुबे । बबेरू विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज और अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने विद्युत वितरण मंडल, बांदा के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए बबेरू, बिसंडा, मुरवल, मर्का, जामू, मुसिवां, वीरा, कमासिन, ओरन, सिमौनी, समगरा एवं पखरौली विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बनी लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की समस्या का मुद्दा उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। धान की


रोपाई के महत्वपूर्ण समय में कम वोल्टेज के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सभी संबंधित उपकेंद्रों की तकनीकी जांच कर आवश्यक सुधार कार्य कराने तथा पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।इसके बाद अरुण सिंह पटेल ने बबेरू और मुरवल पावर हाउस के एसडीओ से भी मुलाकात कर किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया तथा तत्काल तकनीकी सुधार कर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो किसानों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक जनआंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाले जनअसंतोष और किसानों की आर्थिक क्षति की जिम्मेदारी विद्युत विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages