तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 31, 2026

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू क्षेत्र के बिसंडा थाना अंतर्गत निलाथू गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू में भर्ती कराया गया है। दवा लेने जा रहे थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी शिवबरण पुत्र मैकू, उम्र करीब 55 वर्ष और दयाराम पुत्र दाऊ, उम्र करीब 58 वर्ष शुक्रवार दोपहर बाइक पर सवार होकर बिसंडा दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही


उनकी बाइक निलाथू गांव के पास पहुंची, तभी वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी,घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages