10 वर्षों से जलभराव की मार झेल रहे ग्रामीण, डीएम से लगाई समाधान की गुहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 31, 2026

10 वर्षों से जलभराव की मार झेल रहे ग्रामीण, डीएम से लगाई समाधान की गुहार

बांदा, के एस दुबे । महुआ ब्लॉक के ग्राम बड़ोखर बुजुर्ग में पिछले करीब 10 वर्षों से आम रास्ते पर जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। ग्रामीण प्यारेलाल सहित अन्य लोगों का कहना है कि मुख्य चौराहे से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित बस्ती में लगभग एक हजार लोग निवास करते हैं, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ते की व्यवस्था नहीं है। आम रास्ते पर हमेशा


कीचड़ और जलभराव बना रहता है, जिससे सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बरसात में बच्चे स्कूल आते-जाते समय कीचड़ में गिर जाते हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर रास्ते से जलभराव हटाने तथा स्थायी समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात के दौरान उनकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages