आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैट्री सहित अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद ।
एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिस पर हत्या,चोरी आदि समेत आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज ।
बाँदा, के एस दुबे । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई वुजुर्ग के रहने वाले सुनील पुत्र लल्लू ने थाना कोतवाली नगर पर दिनांक 12 जून को सूचना दी थी कि दिनांक 08/09.जून की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर खडे ई-रिक्शा कि बैट्री चोरी कर लिया । सूचना पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में कल
दिनांक 30.जून को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान उ.नि. दीपक कुमार सैनी चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय अपनी टीम के साथ मुखविर की सूचना पर मवई वाईपास ग्राम कनवारा से राज पुत्र राजेश उर्फ राजू निवासी ग्राम परसौली थाना बबेरू हाल पता क्योटरा चौराहा थाना कोतवाली नगर बुद्धिविलास पुत्र श्रीचंद निवासी गुरेह थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया है । तथा मौके से 02 चोरी की बैट्री एवं चोरी की बैट्री की बिक्री से प्राप्त 1320 रुपये नकद , चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल साथ ही अभियुक्त राज पुत्र राजेश की तलाशी के दौरान 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुये है । जांच के क्रम मे पाया गया कि अभियुक्त राज पुत्र राजेश एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जो पूर्व में भी हत्या, चोरी व अवैध शस्त्रों के मामले मे जेल जा चुका है।


No comments:
Post a Comment