बदौसा पुलिस ने दो बकरा चोरों को दबोचा, चोरी का बकरा, तमंचा और बाइक बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 1, 2026

बदौसा पुलिस ने दो बकरा चोरों को दबोचा, चोरी का बकरा, तमंचा और बाइक बरामद

बाँदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बदौसा थाना पुलिस ने बकरा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया बकरा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 30 जून को कस्बा बदौसा निवासी सुनीता पत्नी जितेंद्र ने अपने बकरे की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। बुधवार को थाना बदौसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का बकरा बरामद कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकंदर खान पुत्र सिकदार खान निवासी दुबरिया थाना बदौसा तथा अशोक उर्फ छोटू पुत्र दच्ची निवासी नदी टोला अंश थाना बदौसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी का बकरा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक लालाराम, कांस्टेबल रिंकू सिंह निराला एवं कांस्टेबल विशाल वर्मा की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages