शहीद पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि, नगर पंचायत अध्यक्ष ने शहीद पार्क के सुंदरीकरण का किया ऐलान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 13, 2026

शहीद पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि, नगर पंचायत अध्यक्ष ने शहीद पार्क के सुंदरीकरण का किया ऐलान

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे मे आज 13 जुलाई को बबेरू में पत्रकारिता जगत के लिए एक बेहद भावुक दिन रहा। यहाँ स्वर्गीय पत्रकार सुरेश चंद्रगुप्त की पुण्यतिथि को 'शहीद दिवस' के रूप में पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। बता दे कि बबेरू में हर वर्ष 13 जुलाई का दिन एक काले अध्याय की याद ताजा कर देता है। साल 1983 में इसी दिन, पुलिस और अपराधियों की मिलीभगत के चलते पत्रकार सुरेश चंद्रगुप्त की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उनकी शहादत को याद करते हुए आज बबेरू के तमाम पत्रकारों ने एकजुट होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार डॉ बुद्ध प्रकाश अग्निहोत्री  ने सुरेश चंद्रगुप्त के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके लेखन और उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुरेश चंद्रगुप्त का बलिदान पत्रकारिता जगत के लिए एक


ऐसी मिसाल है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बड़ी घोषणा की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बबेरू स्थित 'शहीद पार्क' का न केवल सुंदरीकरण कराया जाएगा, बल्कि वहां बाउंड्री वॉल और छत डलवाने का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि पत्रकारों व अन्य कार्यक्रम संपन्न हो सकें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के तमाम पत्रकार, नगर पंचायत के सभासद और कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने शहीद पत्रकार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शहीद पत्रकार सुरेश चंद्रगुप्त की शहादत आज भी बबेरू के पत्रकारों के लिए साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा बनी हुई है।

इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के तमाम पत्रकार, नगर पंचायत के सभासद और कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने शहीद पत्रकार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रतिष्ठित व्यापारी अरविंद कसौधन ,नगर पंचायत के सभासद रामकृपाल मौर्य आकाश चौरसिया चंद्र बहादुर धुरिया रोहित गुप्ता उमेश केसरवानी तेज यादव संतोष वर्मा दीप साल सिंह शिव प्रकाश मालिक, शिव शंकर सोनी रमेश वर्मा, सहित पत्रकार शिवविलास शर्मा सुधीर अग्रहरि कमलेश चौरसिया जितेंद्र श्रीवास विनय सिंह नंदू चतुर्वेदी रामू तिवारी कासिम खान वेद प्रकाश शर्मा सुभाष शर्मा अखिलेश पासवान शुभम वाजपेई नवल तिवारी शैलेन्द्र त्रिपाठी संदीप प्रजापति अभिषेक गुप्ता अजय श्रीवास्तव शिवपूजन सिंह के के महंत, सहित क्षेत्रीय अन्य पत्रकार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages