उन्नाव टैलेंट शो में विजेताओं को सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 12, 2026

उन्नाव टैलेंट शो में विजेताओं को सम्मान

गायक संजीव ने आगामी म्यूजिक एल्बम में गाने का अवसर दिया

देवेश प्रताप सिंह राठौर

उत्तर प्रदेश, उन्नाव । भातखंडे कथक केंद्र द्वारा आयोजित ऑल इंडिया टैलेंट शो (लेवल-1) में देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में डांसिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में हुनर दिखाने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता संस्थान की निदेशक डॉ. कल्पना रावत के निर्देशन में संपन्न हुई। इसमें लखनऊ, कानपुर और दिल्ली सहित कई शहरों के कलाकारों ने हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में अभिनेता एवं सिंगर तरुण (लखनऊ), अभिनेता एवं गायक अर्श, बंटी बाबला और प्रसिद्ध गायक संजीव श्रीवास्तव ने निर्णायक मंडल के रूप में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। सिंगिंग प्रतियोगिता में रीता शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंजू विश्वकर्मा द्वितीय और वंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। डांसिंग के जूनियर वर्ग में महक श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया। अनन्या तिवारी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि तृतीय स्थान पर अन्य प्रतिभागी रहे। सीनियर वर्ग की डांसिंग प्रतियोगिता में शशि ने प्रथम, वंदना भारती ने द्वितीय और रचना गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित करते हुए निर्णायकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गायक संजीव श्रीवास्तव ने एक विशेष घोषणा करते हुए बताया कि सिंगिंग प्रतियोगिता के विजेता को उनके आगामी म्यूजिक एल्बम में गाने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि डांसिंग और एक्टिंग के प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को भी भविष्य में मंच और विभिन्न प्रोजेक्ट्स से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस सफल आयोजन में भातखंडे कथक केंद्र की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages