वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में पर्यावरण सप्ताह (जुलाई) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन झाँसी में वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में पर्यावरण सप्ताह (जुलाई) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन, झाँसी में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति, वामा सारथी की स्थानीय अध्यक्षा निवि मूर्ति, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ.
अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान एवं क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया सिंह सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। पुलिस कर्मियों एवं नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, लगाए गए पौधों का संरक्षण करने तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाए रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


No comments:
Post a Comment