नाले में डूबने से दो मासूम बालिकाओं की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 13, 2026

नाले में डूबने से दो मासूम बालिकाओं की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम

बांदा, के एस दुबे । जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में नाले में डूबने से दो मासूम बालिकाओं की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, राधिका (9 वर्ष) पुत्री श्रवण कुमार निवासी हस्तम गांव तथा अंशिका (9 वर्ष) पुत्री शिवशंकर निवासी दिवली, कोतवाली नरैनी, जो इन दिनों अपनी बुआ के घर हस्तम आई हुई थी, खेलते-खेलते गांव के पास स्थित नाले में नहाने चली गईं। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।


स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी देर की तलाश के बाद दोनों बच्चियों को नाले से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक हादसे से दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीणों ने बच्चों को बरसात के मौसम में जलभराव वाले स्थानों और नालों के पास न जाने देने की अपील की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages