पूर्व प्रधानाचार्य ने नवाचार मॉडल प्रदर्शनी का किया शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 6, 2026

पूर्व प्रधानाचार्य ने नवाचार मॉडल प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर का इंटर कॉलेज में सोमवार को माडल प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। जिसका जनहितकारी इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य रामलखन त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर व फीता की गांठ खोलकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने अतिथि विद्यालय के सह प्रबंधक अतुल अग्रवाल ने रामलखन त्रिपाठी का बैज लगाकर स्वागत किया। साथ ही श्रीफल, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मान किया। श्री त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके उत्साह को

नवाचार माॅडल प्रदर्शनी का उद्घाटन करते पूर्व प्रधानाचार्य।

देखकर स्वयं प्रफुल्लित हूं आशा है छात्र छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेंगे और इसे सार्थक करते हुए देश के उज्जवल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। माडल प्रदर्शनी में हाईस्कूल कक्षाओं के 197 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और सूझ-बूझ को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी के संयोजक दीपक कुमार गुप्ता एवं उनके सहायक के रूप में प्रेमशंकर, विनय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में संपूर्ण विद्या मंदिर परिवार उपस्थित रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages