बबेरू/बांदा, के एस दुबे । स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की संयुक्त अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। समाधान दिवस के दौरान बबेरू तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे, प्रमुख शिकायतें और समस्याएं कार्यक्रम में प्राप्त हुए कुल 136 प्रार्थना पत्रों में से अधिकांश शिकायतें निम्नलिखित मामलों से जुड़ी थीं, भूमि विवाद ग्राम पंचायत की शिकायते, पुलिस विभाग से संबंधित मामले बिजली और पानी की समस्याएं त्वरित निस्तारण और निर्देश
अधिकारियों ने कुल प्राप्त 136 प्रार्थना पत्रों में से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। वहीं, शेष सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। समाधान दिवस में उठे मामले मे परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने पर जताई नाराजगी तहसील दिवस में पहुंची फरियादी उषा देवी पत्नी देवीदीन ने प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत बबेरू की सचिव पूजा सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने शिकायत की कि सचिव पिछले दो महीने से उन्हें दौड़ा रही हैं, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद परिवार रजिस्टर की नकल नहीं दी जा रही है। उन्होंने आरोपी सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रानीपुर के ग्रामीण राम लखन ने ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी द्वारा उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने दर्द साझा करते हुए कहा कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है और वे लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी बात अनसुनी कर रहे हैं प्रधानमंत्री आवास सर्वे में धांधली की शिकायत गुजैनी गांव से आए ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे को लेकर असंतोष जताया। ग्रामीणों ने आवास सर्वे की प्रक्रिया दोबारा कराए जाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि हालिया सर्वे में अपात्र व्यक्तियों को पात्र बना दिया गया है, जबकि वास्तव में जरूरतमंद और पात्र लोग सूची से बाहर कर दिए गए हैं।


No comments:
Post a Comment