15 अगस्त तक कराएं ई-केवाईसी, अन्यथा महंगा पड़ेगा घरेलू गैस सिलेंडर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 2, 2026

15 अगस्त तक कराएं ई-केवाईसी, अन्यथा महंगा पड़ेगा घरेलू गैस सिलेंडर

चित्रकूट ब्यूरो, सुखेन्द्र अग्रहरि : घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी सब्सिडी बनाए रखने को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। बताया गया कि इंडियन ऑयल समेत तेल विपणन कंपनियों के निर्देशानुसार सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक ई-केवाईसी (म-ज्ञल्ब्)’’ कराना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को बाद में अधिक कीमत पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है। चित्रकूट गैस एजेंसी के प्रबंधक रवि अतरौलिया ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी करा ली है, उन्हें दोबारा प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि जिनका सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है,


वे अंतिम तिथि से पहले इसे अवश्य पूरा करा लें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में घरेलू 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग 1,012.50 रुपये है। यदि निर्धारित समय तक ई-केवाईसी नहीं कराई गई तो उपभोक्ताओं को सब्सिडी दर के बजाय व्यावसायिक दर पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है, जिसकी कीमत करीब 2,182 रुपये तक हो सकती है। यानी एक सिलेंडर पर लगभग 1,169 रुपये का अतिरिक्त भार पड़ सकता है। प्रबंधक ने बताया कि उपभोक्ता इंडियनऑयल वन ऐप अपने गैस वितरक के कार्यालय अथवा सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले कर्मी के पास उपलब्ध बायोमेट्रिक सुविधा के माध्यम से आसानी से ई-केवाईसी करा सकते हैं। एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से समय रहते प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages