मांग को लेकर विद्युत संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 2, 2026

मांग को लेकर विद्युत संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने राजापुर में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने समय पर वेतन भुगतान, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने का नेतृत्व जिला प्रभारी अजय कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष हेमराज सिंह यादव, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, मीडिया प्रभारी दयाशंकर तथा संघ के अन्य पदाधिकारियों ने किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेशभर में संविदा और निविदा कर्मी अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।




आरोप लगाया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता और कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए जाते। कहा कि बिजली लाइनों पर जोखिम भरा कार्य करने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में कई लाइनमैनों की जान जा चुकी है, जिससे उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। कर्मचारियों ने कहा कि कम वेतन में जान जोखिम में डालकर कार्य करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और विभाग से शीघ्र मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages