बिसंडा पुलिस ने 2 किलो 50 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 5, 2026

बिसंडा पुलिस ने 2 किलो 50 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बाँदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद को नशा मुक्त बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत बिसंडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 04 अगस्त 2026 की देर रात्रि थाना बिसण्डा पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर


पुलिस ने बबेरू रोड शांति नगर पुलिया के पास से घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा।तलाशी लिए जाने पर अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 50 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का रामदीन पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम गड़ाव, थाना बिसण्डा, जनपद बाँदा पंजीकृत अभियोग और बरामदगीपुलिस ने बरामद अवैध गांजे को अपने कब्जे में लेकर थाना बिसण्डा में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही 02 किलो 50 ग्राम अवैध सूखा गांजा वही पुलिसबके द्वारा एनडीपीएस एक्ट, थाना बिसण्डा, जनपद बाँदा गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages