20 फीट ऊंचे तिरंगे व सेनानी पार्क के लिए मऊ में हुआ भूमि पूजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 3, 2026

20 फीट ऊंचे तिरंगे व सेनानी पार्क के लिए मऊ में हुआ भूमि पूजन

मऊ, चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को विकास कार्यों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 20 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना तथा स्वतंत्रता ग्राम सेनानी पार्क के विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन और नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दोनों परियोजनाओं का शुभारंभ किया।


अधिकारियों ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में स्थापित होने वाला विशाल तिरंगा नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करेगा। वहीं स्वतंत्रता ग्राम सेनानी पार्क के विस्तार और सौंदर्यीकरण से नगरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा। पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की भी योजना है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने कहा कि उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन को नगर पंचायत का प्रभार मिलने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है। सड़क, सफाई, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्य इसी गति से जारी रहेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages