बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बाँदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की कुशल निर्देशन में जनपद मेंअपराध,व अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कमासिन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सूखे गांजे के साथ दो शातिर तस्करों को दबोचा है। बता दे की आज बुधवार को कमासिन पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बबेरू रोड पेट्रोल पंप के पास इन्गुवा मोड़ पर स्थित यात्री सेड के पास घेराबंदी कर
पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया, तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 4 किलो 214 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त राज पुत्र उदयभान निवासी: ग्राम पचनेही, थाना कोतवाली देहात, जनपद बांदा अमन पुत्र राजेश निवासी ग्राम पचनेही, थाना कोतवाली देहात, जनपद बांदा को जेल भेज दिया है, गिरफ्तार करने वाली टीम मे उपनिरीक्षक मनीष कुमार शर्मा, कांस्टेबल सौरभ शुक्ला, सूर्यप्रकाश सिंह मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment