सर्राफा बाजार की जर्जर सड़कों और खुले नालों से त्रस्त व्यापारियो ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2026

सर्राफा बाजार की जर्जर सड़कों और खुले नालों से त्रस्त व्यापारियो ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील परिसर मे सर्राफा एसोसिएशन बबेरू के द्वारा सुंदर कुआँ से पुरानी तहसील रोड बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्याओं को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कुमार सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने आज बुधवार की दोपहर 2 बजे उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार को एक ज्ञापन सौंपकर सड़क व नाली का जल्द निर्माण कराने की मांग की है। वही बताया कि सर्राफा बाजार वार्ड नंबर 15 एवं वार्ड नंबर 7 की मुख्य सड़क पूरी तरह से गड्ढा युक्त हो चुकी है। पैदल चलना भी दूभर हो गया है, सड़क की बदहाली के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, खाद्य सामग्री विक्रेताओं और आम नागरिकों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों की खराब स्थिति के कारण सर्राफा व्यापारियों का व्यापार भी चौपैट हो


रहा है। सड़कों से जुड़ने वाली गलियों को तोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन बच्चे और गोवंश गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा खुले नालों के कारण आगामी बरसात के दिनों में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।सर्राफा एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क व नाली का निर्माण नहीं कराया गया, तो भविष्य में आम जनता और संगठन द्वारा वोट का बहिष्कार तथा व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव इच्छाराम सोनी,सुनील सोनी, राजेश सोनी, सतेंद्र सोनी - अनूप सेन, गुरु सोनी, राहुल सोनी, सतीश कुमार, सुरेश कुमार बाजपेई, गया प्रसाद कुलदीप सोनी,राजेश कुमार -,प्रशांत चौरसिया, जीतू धुरिया, शशिकांत सोनी,कंचन सोनी, सुनील कुमार आर्य -, सत्यनारायण सोनी,नलवेन्द्र, प्रियम गुप्ता, विकास श्रृंगार केंद्र, बाल प्रसाद, संतोष,गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,अशोक कुमार गुप्ता, संजय गुप्त सहित अन्य लोगो मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages