पर्यावरण चिंतक सर्वेश यादव ने पौधरोपण कर दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 4, 2026

पर्यावरण चिंतक सर्वेश यादव ने पौधरोपण कर दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : सावन की फुहारों के बीच मंगलवार को मानिकपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरिया चरणदासी में बृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिसमें ‘हर घर के सामने एक पेड़‘ अभियान के तहत नीम, बरगद, आम, सागौन, कदम, मीठी नीम, समी और रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए। इस दौरान पौधों के संरक्षण और उन्हें विकसित करने का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सामाजिक पर्यावरण चिंतक सर्वेश यादव ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि करोड़ों पौधे लगाने के दावों का कोई महत्व नहीं, यदि उनका संरक्षण नहीं किया जाए। उन्होंने लोगों से पौधरोपण के साथ


बीज संरक्षण और बीज प्रकीर्णन को भी अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कहा कि वृक्ष किसी एक व्यक्ति के नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए ऑक्सीजन और जीवन का आधार हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने लगाए या दूसरों के लगाए पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सरकार से भी वृक्ष संरक्षण को प्राथमिकता देने और विभिन्न संस्थानों में पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण की नियमित समीक्षा कराने की मांग की। इस मौके पर अभिषेक केशरवानी, शत्रुघ्न सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages