सीएसए में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 5, 2026

सीएसए में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में भारत सरकार के "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। रैली का शुभारम्भ कुलपति डॉ संजीव गुप्ता द्वारा हरी झण्डी दिखाकर  रैली को रवाना कर किया गया तथा कम्पनी बाग चौराहा तक रैली निकाली गई। रैली में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने  भाग लिया। प्रतिभागियों ने "नशा छोड़ें–जीवन जोड़ें", "नशे से दूरी, ज़िंदगी है ज़रूरी" तथा "स्वस्थ युवा–सशक्त भारत" जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से समाज को नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया।कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुकेश श्रीवास्तव एवं सह-


अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संघमित्रा मोहपात्रा के मार्गदर्शन  में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का  संचालन कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. अर्चना सिंह एवं डॉ. ऋतु पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विभागीय दल की सदस्य डॉ. अंकिता यादव तथा डॉ. ऐश्वर्या सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दल ने रैली के समन्वय, जागरूकता संदेशों के प्रसार तथा कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं का संचालन किया।इस अवसर पर डॉ. एकता शर्मा, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. मुक्ता गर्ग, डॉ. जया वर्मा एवं डॉ. नवल झा मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने एवं समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ ली। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों से अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के बीच नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages