बांदा में रेड रन मैराथन का आयोजन, एचआईवी/एड्स जागरूकता का दिया गया संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 1, 2026

बांदा में रेड रन मैराथन का आयोजन, एचआईवी/एड्स जागरूकता का दिया गया संदेश

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेड रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैराथन की शुरुआत पंडित जे.एन. पीजी कॉलेज के खेल मैदान से हुई और महाराणा प्रताप चौराहा, बीएसए कार्यालय तथा डीएम कॉलोनी होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समापन हुआ।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एन. प्रसाद, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. देवेश माथुर, जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेंद्र कुमार, पंडित जे.एन. पीजी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर (शारीरिक शिक्षा) डॉ. मइयादीन यादव, राज मेमोरियल एकेडमी के प्रबंधक कैप्टन डी.के. यादव, पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में दिशा इकाई बांदा, राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा तथा टीआई परियोजना की टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी/एड्स से बचाव, जागरूकता और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एन. प्रसाद ने भी एचआईवी संक्रमण से बचाव एवं समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेंद्र कुमार ने बताया कि रेड रन मैराथन का उद्देश्य आमजन को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना तथा राज्य सरकार की एचआईवी टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। प्रतियोगिता परिणाम पुरुष वर्ग:

प्रथम – राम लखन द्वितीय – भोले राम तृतीय – मोनू सिंह एवं राहुल महिला वर्ग: प्रथम – ज्योति द्वितीय – मंजू तृतीय – शीतल सांत्वना पुरस्कार – नम्रता

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों से एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages