फतेहपुर, मो शमशाद । शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरने वाले आरोपी को आखिरकार राधानगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मामला दबाने का प्रयास किया। राधानगर थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 175/2026 में वांछित आरोपी गौरव सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी शादीपुर राजलक्ष्मी गेस्ट हाउस के निकट थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया।
![]() |
| पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी। |
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 352 एवं 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की, अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत दर्ज होने के बाद थाना राधानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक आकाश मिश्रा, कांस्टेबल जगदीश शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment