मवेशियों को पानी पिलाने गए युवक की तालाब में डूब कर हुई मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 6, 2026

मवेशियों को पानी पिलाने गए युवक की तालाब में डूब कर हुई मौत

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । मवेशियों को पानी पिलाने गए एक युवक की तालाब में डूबने  से मौत हो गई, मौत की खबर सुन परिवार मे कोहराम मच गया मरका थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारन निवासी अनमोल पुत्र ननकाई उम्र 16 वर्ष जो गांव के स्वर्गीय भोला प्रसाद इंटर कालेज में कक्षा 9 में पढ़ता था । मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मवेशियों को लेकर जंगल गया था । देर  शाम करीब 4 बजे वापस आ रहा था जैसे ही गांव के पास भाऊ तालाब के पास पहुंचा की कुछ भैंसे तालाब में पानी पीने के साथ अंदर चली गए कुछ देर तक जब नहीं निकली तो वह कूद कर निकले लगा इसी बीच


वह गहरे पानी में चला गया, जहां वह डूब गया तालाब के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे उन्होंने देखा तो आस पास मौजूद गांव के लोगों को जानकारी देने के साथ अनमोल के घर जाकर जानकारी दी । परिजन पहुंचकर तालाब में कूदकर खोजना शुरू किया करीब एक घंटे बाद उसे बाहर निकाल कर सीएचसी लाए जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया ।  मृतक 4 भाई व 2 बहनों में सबसे छोटा था । थानाध्यक्ष सूबेदार सिंह बिन्द ने बताया कि उक्त युवक की तालाब में डूबने मौत हुई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages