एलिम्को कार्यालय पहुंचे डीएम, दिव्यांगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 7, 2026

एलिम्को कार्यालय पहुंचे डीएम, दिव्यांगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने गुरुवार को एमसीएच विंग, खोह स्थित एलिम्को कार्यालय का निरीक्षण कर दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सहायक उपकरणों और कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलिम्को की योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजन इनका लाभ उठा सकें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों के पंजीकरण, परीक्षण और सहायक उपकरण वितरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित


किया कि प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन का समयबद्ध परीक्षण कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराते हुए नियमानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने विशेष शिविरों की नियमित सूचना और उनमें चिन्हित लाभार्थियों का विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सतत निगरानी की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाना संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages