मंडल स्तरीय बैडमिंटन में हार्पर क्लब का जलवा, बांदा के खिलाड़ियों ने जीते कई खिताब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 4, 2026

मंडल स्तरीय बैडमिंटन में हार्पर क्लब का जलवा, बांदा के खिलाड़ियों ने जीते कई खिताब

बांदा, के एस दुबे । महोबा में 1 से 3 अगस्त 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हार्पर क्लब बैडमिंटन अकादमी, बांदा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में कई पदक और खिताब अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है। अंडर-11 बालक एकल वर्ग में रियांश त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि मोहम्मद जुनैद अली उपविजेता और अवनीत तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-11 बालक युगल वर्ग में मोहम्मद जुनैद अली और रियांश त्रिपाठी की जोड़ी विजेता बनी, जबकि शिवांश आर्या और अवनीत की जोड़ी उपविजेता रही।


अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में गरिमा बाजपेई ने रजत तथा अविका पांडे ने कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर-13 बालिका युगल वर्ग में गरिमा बाजपेई और अंशिका की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ महोबा के सचिव विकास गुप्ता, वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी रफीक अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हार्पर क्लब के मुख्य कोच एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, बांदा के संयुक्त सचिव मो. अनवर अली ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन के बल पर खिलाड़ी लगातार मंडल और प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं तथा भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages