नौकरी के पीछे समय गंवाने के बजाय युवा शुरू करें अपना कारोबार: चन्द्र प्रकाश
फतेहपुर, मो शमशाद । थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर मेन मार्केट में बरई-हथगांव रोड पर नेशनल मल्टी मार्ट के शुभारंभ के साथ क्षेत्रवासियों को विभिन्न जरूरतों का सामान अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगा। प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने फीता काटकर किया। समारोह में सपा नेता एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अय्यूब अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने युवाओं से स्वरोजगार को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि व्यक्ति की मेहनत, लगन और सोच किसी
![]() |
| नेशनल मल्टी मार्ट का फीता काटकर उद्घाटन करते सदर विधायक। |
भी काम को बड़ा बना देती है। युवाओं को सरकारी नौकरी की उम्मीद में वर्षों तक समय गंवाने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार कारोबार शुरू करने पर भी ध्यान देना चाहिए। स्वरोजगार से युवा स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ अपने परिवार को आर्थिक मजबूती देने और देश की प्रगति में भागीदारी निभा सकते हैं। सपा नेता अय्यूब अहमद ने कहा कि आंबापुर में नेशनल मल्टी मार्ट की शुरुआत क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक कदम है। अब जरूरत के सामान खरीदने के लिए ग्रामीणों व स्थानीय लोगों को शहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। एक ही स्थान पर आवश्यक सामान उपलब्ध होने से लोगों का समय और आने-जाने का खर्च दोनों बचेंगे। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर रऊफ अहमद एवं दिलशाद अहमद ने मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर सगीर अहमद, मो0 असद, मो0 रेहान उर्फ सदफ सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment