आईजीआरएस मे लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ होगी कडी कार्यवाही जिलाधिकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 6, 2026

आईजीआरएस मे लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ होगी कडी कार्यवाही जिलाधिकारी

बाँदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी  अमित आसेरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं फीडबैक की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में समाज कल्याण, जल निगम ग्रामीण, विद्युत विभाग ग्रामीण, जिला पंचायती राज विभाग, जिला बेसिक शिक्षा, एडीओ नरैनी, तिंदवारी, वीडियो बड़ोखर खुर्द, बिसंडा एवं तिंदवारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी के आईजीआरएस में प्रगति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 


जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों में जांच में पेंडेंसी पाई गई है, ऐसे प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कर अपर जिलाधिकारी स्तर से फोर्स क्लोजर की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं शिकायतों की रिपोर्ट का अवलोकन करने के उपरांत ही उसे आगे फॉरवर्ड करें। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि आईजीआरएस में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि जनपद में कहीं भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। यदि कहीं से जल भराव या जल निकासी की समस्या आती है तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में समस्त संबंधित विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages