खागा के सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 1, 2026

खागा के सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें

265 शिकायतें पंजीकृत, 21 का मौके पर निस्तारण

फतेहपुर, मो शमशाद । शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील खागा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, बिजली, आवास, शिक्षा, समाज कल्याण, पेंशन, महिला कल्याण, पूर्ति, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 265 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही

संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं डीएम व एसपी।

निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजे गए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस और मुख्यमंत्री संदर्भ से जुड़ी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने और किसी भी जरूरतमंद को योजनाओं से वंचित न रहने देने के निर्देश दिए। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं नियमानुसार जांच करते हुए शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages