देवेश प्रताप सिंह राठौर
वरिष्ठ पत्रकार
देश के विधानसभा उपचुनाव में जिन राज्यों में चुनाव हुए बीजेपी की बुरी तरह हार हुई है जो उनकी सीटें हुआ करती थी, वीजेपी के उपचुनाव में स्पष्ट हो गया है अब धीरे-धीरे बीजेपी का ग्राफ तेजी से नीचे आएगा यह संकेत उप चुनाव ने दे दिया,अब लोगों का मोह भांग धीरे-धीरे बीजेपी से होता जा रहा है, बीजेपी के जिसका मुख्य कारण है गलत निर्णय जनता की आवाज को दबाना और अपने मन मानी करना, मनपसंद प्रत्याशी को चुनाव से दूर रखना और टिकट न देना यह स्पष्ट तौर पर देखने को मिला उत्तर प्रदेश में जो राजनीति चल रही है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को केंद्रीय नेतृत्व पसंद नहीं करता परंतु योगी आदित्यनाथ कि अपने कार्यों के आधार पर प्रदेश की जनता और देश की जनता के दिलों में राज कर रहे हैं जिस कारण केंद्रीय नेतृत्व हटा नहीं पा
रहा और आज भी उत्तर प्रदेश के दो मोहरे ऐसे हैं जो केंद्रीय नेतृत्व में लगा रखे हैं, जिनकी व्यक्तिगत ग्राफ कुछ नहीं है जो स्वयं चुनाव हार जाते वह सिर्फ चापलूसी गिरी कर कर नेतृत्व की उस आधार पर वह हार कर भी पद पर बैठ जाते हैं, क्योंकि उन्हें बाबा योगी आदित्यनाथ को आगे बढ़ने नहीं देना लेकिन आप उनको आगे बढ़ने से उन्हें कोई नहीं रोक नहीं सकता बीजेपी में अगर भारतीय जनता पार्टी में शीर्ष नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाने का प्रयास किया अभी तो यह उत्तर प्रदेश के चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन यह जो देश के जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं उसके परिणाम से सिद्ध हो गया है जो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है जहां से वह विधायक हुआ करते थे, बिहार की विधानसभा से वहां से बीजेपी हार गई है,वहां जो प्रत्याशी जीता है और बिहार की नई पार्टी जन स्वराज है और जीत हासिल की इससे संकेत स्पष्ट है, बिहार भी बीजेपी के हाथ से आने वाले समय में निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, अभी तो बिहार के चुनाव के बहुत समय है लेकिन जी राज्य जहां पर भाजपा पूर्व बहुमत से सरकार चल रही है, मध्य प्रदेश और राजस्थान यह उनकी अंतिम सरकार होगी अगर यही मुख्यमंत्री रहे तो जिस तरह से इन्होंने वहां के मुख्यमंत्री को बनाया है भविष्य में राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा दुबारा सत्ता पर नहीं आएगी यह मेरा अनुभव कह रहा है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने 9 साल से ऊपर हो गए हैं कार्यकाल के उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है महिलाएं बेटियां नौजवान सभी चाहते हैं की योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और देश के प्रधानमंत्री बने आज पूरे देश में सोशल मीडिया से लेकर डिबेट में भी देखता हूं भारत देश में 28 राज्य है केंद्र शासित अन्य मिलकर बहुत से राज्यों के लोगों को मुख्यमंत्री के नाम नहीं याद होंगे जानता नहीं जानती है, लेकिन योगी आदित्यनाथ जी का नाम देश के हर एक नागरिक हर एक बच्चा के जवान में रखा हुआ है विश्व के पटल पर योगी जी का नाम बहुत आगे चल रहा है सभी जानते हैं ऐसे व्यक्ति को जिसके लिए पूरा देश परिवार है प्रदेश परिवार है जो सिर्फ सेवा भाव के लिए लोगों को अच्छी सुविधा अच्छा जीवन जीने के लिए प्रदेश और देश का निर्माण की सोच रख कर कार्य कर रहे है उसे हटाना जनता के साथ विश्वास घात होगा अगर ऐसा बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने किया तो मुझे लगता है बहुत बड़ी भूल होगी और हर चीज का एक समय होता है कहीं ना कहीं कोई ना कोई गलती से ही नुकसान होता है,वह नुकसान बीजेपी के लिए बहुत बड़ा सामने दिखाई देगा मैंने यह जनता की राय के मुताबिक इन शब्दों को लिखा है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय केंद्रीय कृषि मंत्री है शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में अपनी जनता के बीच मजबूत पकड़ रखते थे, और 15 साल तक लगातार मुख्यमंत्री के तौर पर मध्य प्रदेश की जनता के दिलों में राज किया वह प्रधानमंत्री के दावेदारी में उनका भी नाम जोड़ा जाता था, केंद्रीय नेतृत्व में मध्य प्रदेश की जनता का विश्वास जो शिवराज सिंह चौहान के प्रति था उसे विश्वास को हटाने के लिए उनकी पकड़ कमजोर करने के लिए उनका केंद्र में बुला लिया गया कि वह प्रधानमंत्री के दावेदारी से हट गए
लोग कहते हैं, लोग और बीजेपी के नेता कहते हैं संगठन तय करता है किसको क्या कहां टिकट देना है, बीजेपी का संगठन तय करता है मुझे लगता है बीजेपी में क्या करना है आज दो लोग हो तय करता है,क्या नहीं करना है वह सिर्फ दो लोग ही तय करते हैं, ऐसा मुझे महसूस होता है।
यही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ करना चाहते हैं योगी आदित्यनाथ जी मुझे लगता है उन्हें सत्ता की भूख नहीं है वह जनता की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं, निष्पक्ष और ईमानदार की छवि है,उनके लिए गोरखपुर में मठ ही बहुत है। वह कोई मंत्री या किसी पद के लालसा मुझे लगता है नहीं रखते हैं और मेरा व्यक्तिगत मानना है केंद्र में कोई मंत्री पद हेतु नहीं जाएंगे और जाना भी नहीं चाहिए क्योंकि सत्ता के भूख नहीं है, वह जनता की सुख-दुख उनकी परेशानियां उनके लिए क्या करे क्या अच्छे कार्य प्रदेश में हो सकते हैं, वह करने की सोच रखते हैं और मंथन करते हैं और उसे कार्य रूप देते हैं लालच सत्ता का बिल्कुल नहीं है, मुझे अपने शब्दों पर पूर्ण विश्वास है। 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व में अपनी मनमानी उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सीटों के बंटवारे में की उसका परिणाम पूरे विश्व और देश ने देखा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सांसद बहुत उम्मीद से भी काम आए और जो सांसद जीते हैं उस पर बाबा जी का बहुत बड़ा योगदान और अथक मेहनत रही है। जब कि उन्होंने पूरे प्रदेश और देश में 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुत मेहनत की लेकिन पार्टी ने टिकट बंटवारे में गलती की जिसका परिणाम योगी आदित्यनाथ जी की मेहनत लोकसभा चुनाव मैं बहुत की परंतु केंद्रीय नेतृत्व के गलत निर्णय के कारण सरकार पूर्ण बहुमत में नहीं बन सकी और आज कुछ छोटे क्षेत्रीय दलों के सहारे सरकार चल रही है। क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व में दिल्ली में बैठकर अपनी मनमानी की उसका परिणाम सामने देखा गया मैं यह सब बातें लिख रहा हूं तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं किसी का विरोधी हूं मैं हमेशा अच्छे कार्यों का बखान करता हूं और आज देश की जनता कह रही है, कि हमें प्रधानमंत्री के तौर में मोदी जी के बाद योगी आदित्यनाथ चाहिए।
कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ी पार्टी है राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है जिसके नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी जी है राहुल गांधी हमेशा अपने शब्दों की भाषा में विवादों में रहते हैं, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कांग्रेस के राहुल गांधी से खुश नहीं है, वह चाहते हैं किसी और चेहरे को सामने रखकर कांग्रेस बढ़ सकती है, उसके बाद भी इतना विरोध होने के बाद भी पार्टी सब जगह से हार रही है फिर भी 99 सांसद है देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है सांसद सदस्यों के तौर पर, कोई काम नहीं है इतनी बड़ी पार्टी आज हसीए पर है लेकिन फिर भी 99 सांसद हैं अगर जनता ने स्टेरिंग घुमा दी तो 99 से 299 आने में समय नहीं लगता।


No comments:
Post a Comment