समाधान दिवस में दिए गए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 1, 2026

समाधान दिवस में दिए गए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

चित्रकूट, के एस दुबे  : जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसी क्रम में हसील मानिकपुर सभागार में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में जनसुनवाई हुई। समाधान दिवस में नाली, भूमि विवाद, चकरोड, विद्युत, चकबंदी समेत विभिन्न मामलों से जुड़े प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का शासन की मंशानुरूप तय समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान वर्ष 2025 की


शादी अनुदान योजना के एक लाभार्थी के खाते में अब तक सहायता राशि न पहुंचने का मामला सामने आया। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को संबंधित प्रकरण में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तइस मौके पर उपजिलाधिकारी मानिकपुर विपिन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages