कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर सरकारी नौकरी का झांसा, 15 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 25, 2026

कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर सरकारी नौकरी का झांसा, 15 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में वांछित आरोपी को मटौंध पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया था। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी जितेन्द्र कुमार ने 5 दिसंबर 2025 को थाना मटौंध में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि मटौंध क्षेत्र के अछरौड़ निवासी विनोद कुमार ने इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 15 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर बांदा स्थित कॉलेज में ज्वाइन करने के लिए कहा गया।


पीड़ित जब कॉलेज पहुंचा तो उसे पता चला कि बाबू के पद पर ऐसी कोई नियुक्ति हुई ही नहीं है। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। रुपये वापस मांगने पर आरोपी द्वारा कथित रूप से इनकार करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में थाना मटौंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी विनोद कुमार को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार पुत्र बाबू, निवासी अछरौड़, थाना मटौंध, बांदा। पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 230/25, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना मटौंध। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मणिशंकर मिश्रा और कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार रहे।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages