छत पर काम करने गई किशोरी को लगा करंट, सीएचसी में भर्ती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 25, 2026

छत पर काम करने गई किशोरी को लगा करंट, सीएचसी में भर्ती

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में  शाम छत पर काम करने गई 17 वर्षीय किशोरी विद्युत करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। गांधी नगर निवासी सोना देवी पुत्री सुभाष चंद्र (17) गुरुवार शाम घर की छत पर काम करने गई थी। इसी दौरान छत पर विद्युत लाइन कटी होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गई और बेहोश होकर गिर पड़ी।


परिजनों ने घटना की जानकारी होते ही उसे सीएचसी बबेरू पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। सीएचसी में तैनात डॉक्टर सिद्धार्थ मनोहर गुप्ता के मुताबिक किशोरी अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages