सड़क सुरक्षा को लेकर 300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 18, 2026

सड़क सुरक्षा को लेकर 300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

एकेडमी के चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

बांदा, के एस दुबे । भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। एकेडमी के नामित चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मंडलीय समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्रा ने विद्यार्थियों को दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए गुड सेमेरिटन बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से नाबालिग विद्यार्थियों के वाहन लेकर स्कूल आने पर रोक लगाने तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं


से हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमों का पालन करने की अपील की। पीटीओ चंदन पांडे ने विद्यालय वाहनों की फिटनेस, पंजीकरण एवं सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सुनील सक्सेना ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने की सलाह दी। यातायात प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने यातायात नियमों एवं सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। उत्कृष्ट पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा भी की गई। संचालन रिचा रैकवार ने किया।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages