समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 26, 2026

समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें

54 प्रार्थना पत्र पहुंचे, नौ का हुआ निस्तारण

फतेहपुर, मो शमशाद । माह के चतुर्थ शनिवार को थाना कल्यानपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 54 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 39 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित और 15 मामले पुलिस विभाग से जुड़े रहे। राजस्व से संबंधित प्राप्त शिकायतों में से पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया, जबकि पुलिस से संबंधित चार शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। डीएम

कल्यानपुर थाने में पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं डीएम व साथ में एसपी। 

व एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों में समाधान दिवस आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages