रक्तदान से बचाई जा सकती चार जिंदगियां: डॉ. अनुराग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 28, 2026

रक्तदान से बचाई जा सकती चार जिंदगियां: डॉ. अनुराग

आरएस एक्सेल इंग्लिश स्कूल में रेडक्रास ने चलाया जागरूकता अभियान

फतेहपुर, मो शमशाद । रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान से कम नहीं है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसी संदेश के साथ सोमवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में आरएस एक्सेल इंग्लिश स्कूल में रक्तदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। गोष्ठी में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि 18 से 65 वर्ष तक का स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान कर सकता है।

जागरूकता अभियान में भाग लेते रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव।

उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां रहती हैं, जिन्हें जागरूकता के माध्यम से दूर किया जाना जरूरी है। नियमित और सुरक्षित रक्तदान जरूरत के समय किसी मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होता है। रेडक्रास काउंसलर दीपाली वर्मा ने बताया कि स्वस्थ महिलाएं चार महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकती हैं। रक्तदान से पहले रक्तदाता का हीमोग्लोबिन, रक्तचाप समेत आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। सभी मानक सही पाए जाने के बाद ही रक्त लिया जाता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान को लेकर जागरूक होने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages