चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने मंगलवार को कर्वी स्थित जिला पंचायत कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कौंग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं पर चुनाव आयोग तथा ईवीएम को लेकर सवाल उठाने को लेकर निशाना साधा। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने आरोप लगाया कि कौंग्रेस जब चुनाव हारती है तो चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाती है, जबकि जीत की स्थिति में ऐसा नहीं किया जाता। उन्होंने मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा की चुनावी हार का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां पार्टी ने चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाए।
उन्होंने इसे विपक्ष की राजनीतिक रणनीति बताया। उन्होंने राहुल गांधी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहा है। उन्होंने राफेल सौदे और अन्य मुद्दों पर कौंग्रेस के पूर्व बयानों का भी उल्लेख किया। कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर आयोग का पक्ष भी सामने आना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उठने वाले सवालों का समाधान संवैधानिक संस्थाओं और उपलब्ध प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने कौंग्रेस और सहयोगी दलों से चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर पुनर्विचार करने की अपील की।


No comments:
Post a Comment