सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन चार लोगों ने किया रक्तदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन चार लोगों ने किया रक्तदान

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे शुक्रवार की दोपहर  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस के उपलक्ष में  सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन स्वास्थ्य जांच के बाद चार लोग रक्तदान के लिए योग्य पाए गए। जिससे विजय विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, समाजसेवी रावेन्द्र सिंह, सौरभ शिवहरे मंडल अध्यक्ष बबेरू और दिनेश निषाद मंडल अध्यक्ष मरका ने रक्तदान किया।


आयोजकों ने बताया की , इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि रक्त की जरूरत पड़ने पर किसी की मदद की जा सके। शिविर के दौरान लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील भी की गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल,पूर्व भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल, सुखदेव प्रसाद वर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, सभासद रामकृपाल मौर्य, आकाश चौरसिया, राकेश कुमार गुप्ता रामजी शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages