तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 29, 2026

तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

धाता ने महिला-पुरुष वर्ग के कई मुकाबलों में दर्ज की जीत

विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा

धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । नगर पंचायत स्थित धाता इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक दिवसीय तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग की टीमों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए मैदान पर दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। महिला सीनियर वर्ग के मुकाबले में धाता की टीम ने विजयीपुर को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। वहीं जूनियर वर्ग में धाता ने हथगाम की टीम को हराया। सब-जूनियर वर्ग में एकमात्र टीम के प्रतिभाग करने पर ऐरायां को विजेता घोषित किया गया। पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में धाता ने ऐरायां को पराजित किया। पुरुष

कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।

जूनियर वर्ग में भी धाता की टीम ने ऐरायां को मात देकर मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। प्रतियोगिता में विजेता टीमें एक अक्तूबर को असोथर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में तहसील का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस दौरान जिला क्रीड़ा सचिव भोला सिंह, चारों ब्लॉकों के क्रीड़ा सचिव, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रामलखन सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही खेल उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages