ब्रिज कोर्स की अनिवार्यता सहित अन्य मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 29, 2026

ब्रिज कोर्स की अनिवार्यता सहित अन्य मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक विद्यालयों में बीएड योग्यता के आधार पर कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों ने प्रशिक्षण से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि संबंधित शिक्षकों को छह माह के ब्रिज कोर्स प्रशिक्षण के दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए, ताकि वे प्रशिक्षण पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें। इसके साथ ही ब्रिज कोर्स के लिए निर्धारित न्यूनतम 50 प्रतिशत अर्हता की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई। शिक्षक संघ ने 10


दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विशेष अवकाश दिए जाने की मांग भी रखी। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण की अवधि में शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक कार्यों का अतिरिक्त भार रहने से प्रशिक्षण प्रभावित हो सकता है। इसलिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। संघ पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages