बारिश से मकान गिरा, सर्वे के लिए भटक रहा पीड़ित, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 22, 2026

बारिश से मकान गिरा, सर्वे के लिए भटक रहा पीड़ित, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

बांदा, के एस दुबे । ग्राम पोस्ट तिलोसा निवासी अखिलेश भुर्जी भोजवाल पुत्र सत्यनारायण का बारिश के कारण मकान गिर गया। पीड़ित का आरोप है कि मकान गिरने के बाद आज तक संबंधित लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर सर्वे नहीं किया गया। इतना ही नहीं, पीड़ित का कहना है कि शिकायत के संबंध में लेखपाल फोन भी नहीं उठा रहे हैं। पीड़ित अखिलेश ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजकर मकान क्षति का सर्वे कराने और प्रकरण का निस्तारण कराने


की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि बारिश के कारण मकान गिरने से उसे काफी नुकसान हुआ है और परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। उसने प्रशासन से शीघ्र मौके पर जांच कराकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages